शराब के नशे में युवक ने लगाई फांसी:एक दिन पहले ही केशोरायपाटन से कोटा अपने मामा के घर आया था, पुलिस जांच में जुटी

कोटा के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र के सोगरिया इलाके में एक 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम प्रिंस सुमन (20) है, जो अपने मामा के घर आया हुआ था। प्रिंस कल ही केशोरायपाटन से सोगरिया पहुंचा था और रात को परिवार के साथ खाना खाकर सो गया था। सुबह जब काफी देर तक उसके कमरे का दरवाज़ा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। स्थिति को देखते हुए उन्होंने कमरे का गेट तोड़ा। अंदर जाकर देखा तो सभी हैरान रह गए। प्रिंस चद्दर से फंदा बनाकर पंखे से लटका हुआ था। परिजन उसे तुरंत एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम रूम में शिफ्ट कराया गया। रेलवे कॉलोनी थाने के एएसआई अब्दुल लतीफ ने बताया कि परिजनों ने बताया कि युवक ने रात को शराब पी रखी थी। प्रिंस शराब का आदी था। एक दिन पहले ही वह कोटा आया था और कल भी सोने से पहले उसने शराब सेवन किया था। घटना की खबर केशोरायपाटन में रहने वाले मृतक के माता-पिता को दी गई। दोपहर बाद वे कोटा पहुंचे, जिसके बाद उनकी मौजूदगी में रेलवे पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया और शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर किन कारणों से युवक ने यह कदम उठाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *