RTI के तहत दस्तावेज नहीं मिले तो दिया धरना:EO ऑफिस के बाहर डेढ़ घंटे बैठा; JEN ने दिए कागजात

भरतपुर के उच्चैन नगर पालिका में एक युवक ने ईओ ऑफिस के सामने धरना दिया। युवक ने RTI के जरिए नगर पालिका से दस्तावेज मांगे थे। जब दस्तावेज नहीं मिले तो वह नगर पालिका के अंदर गया और वहां EO ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गया। करीब घंटे तक हंगामा हुआ। डेढ़ घंटे युवक धरने पर बैठा रहा। तब JEN ने दस्तावेज उपलब्ध कराए। युवक प्रवीण मदेरणा ने बताया- RTI के तहत उच्चैन नगर पालिका से कुछ दस्तावेज मांगे थे। नगर पालिका ने दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवाए। मैंने कई बार नगर पालिका के चक्कर काटे। अधिकारियों ने मेरी नहीं सुनी। सोमवार शाम 4 बजे से EO ऑफिस के बाहर मैं दस्तावेज की मांग करते हुए धरने पर बैठ गया। दस्तावेज मिलने के बाद ख़त्म हुआ धरना करीब डेढ़ घंटे धरना देने के बाद नगर पालिका के JEN ने प्रवीण को दस्तावेज उपलब्ध करवाए। हालांकि यह अभी तक साफ़ नहीं हो पाया है कि युवक किस चीज के दस्तावेज मांग रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *