विश्वकप विजेता ब्लाइंड क्रिकेट टीम की 3 प्लेयर देवास पहुंची:लोगों ने स्वागत-सम्मान किया, टीम कप्तान बोलीं- नेपाल, पाकिस्तान से मैच चैलेंजिंग था

विश्व कप जीतने के बाद भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम की तीन सदस्य पहली बार देवास पहुंचीं। शहर में उनका स्वागत और सम्मान किया गया। उज्जैन रोड स्थित अभिनव टॉकीज से दृष्टिहीन कन्या केंद्र तक खिलाड़ियों को रैली के रूप में ले जाया गया, जहां उन्होंने एक कार्यक्रम में भाग लिया। टीम सदस्यों ने दृष्टिहीन कन्या केंद्र की बालिकाओं से मुलाकात की। टीम की कप्तान सुषमा पटेल ने बताया कि भारत के लिए विश्व कप जीतना उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इस टीम में मध्य प्रदेश की महिला क्रिकेटर भी शामिल हैं। पटेल ने बताया कि जीत के बाद उन्हें राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मिलने का अवसर मिला, जो उनके लिए बहुत अच्छा अनुभव था। यह पहला विश्व कप था जो भारत ने जीता। उन्होंने बताया कि चुनौती बहुत बड़ी थी, क्योंकि उन्हें 20 साल पुरानी नेपाल और पाकिस्तान की टीमों के खिलाफ मुकाबला करना पड़ा और विश्व कप भारत को दिलाया। सभी खिलाड़ियों पर दबाव था, लेकिन उन्होंने पूरी मेहनत से इसे पूरा किया। भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली और हरमनप्रीत कौर ने भी उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना पहला मैच और फाइनल देखा था, जिससे उन्हें अच्छा प्रदर्शन कर विश्व कप जीतने की प्रेरणा मिली। इस अवसर पर टीम सदस्यों के साथ जनरल सेक्रेटरी सोनू, कोच और टीम की अन्य सदस्य सुनीता और दुर्गा भी मौजूद थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *