भिंड में संतों ने खोला मोर्चा:’नो रोड, नो टोल’ अभियान चलाएंगे, एनएच-719 के निर्माण में हो रही देरी को लेकर दी चेतावनी

भिंड में ग्वालियर-भिंड हाईवे-719 के निर्माण में हो रही देरी को लेकर सोमवार को ऊमरी के ग्राम डूंगरपुरा में संत समाज की बड़ी बैठक हुई। बैठक का नेतृत्व अखिल भारतीय संत समिति के जिलाध्यक्ष संत कालीदास महाराज ने किया। संतों ने हाईवे की खराब स्थिति और निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए साफ कहा कि यदि एक माह में काम शुरू नहीं हुआ तो ‘नो रोड, नो टोल’ आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। केंद्रीय नेताओं के आश्वासन पर मिला एक माह का समय संत कालीदास महाराज ने बताया कि वे दिसंबर से “मानव जीवन बचाओ अभियान” शुरू करने वाले थे, लेकिन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सांसद भारत सिंह कुशवाह द्वारा यह भरोसा दिलाया गया कि हाईवे निर्माण की गति जल्द तेज होगी। एमपीआरडीसी द्वारा भेजे गए दस्तावेजों के आधार पर संत समाज ने आंदोलन एक माह के लिए स्थगित किया है। संतों ने स्पष्ट कहा कि हाईवे की स्थिति लोगों के जीवन के लिए खतरा बनी हुई है, इसलिए अगर अब भी काम नजर नहीं आया तो आंदोलन शांतिपूर्ण नहीं रहेगा। गो-अभ्यारण्य को लेकर भी गुस्सा संत समाज ने जिले में गो-अभ्यारण्य निर्माण में हो रही देरी पर भी कलेक्टर से तत्काल कार्यवाही की मांग की। संत कालीदास महाराज ने कहा कि जमीन आरक्षित होने के बावजूद अभ्यारण्य शुरू नहीं किया गया। संत समाज के महामंत्री राघवपुरी महाराज ने कहा कि सरकार द्वारा किए गए वादे पूरे नहीं किए जा रहे, जबकि गो-वंश की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। संतों ने घोषणा की कि हाईवे और गो-अभ्यारण्य दोनों मुद्दे आमजन के हित से जुड़े हैं, इसलिए अगले एक माह तक जिलेभर में जनसंवाद, बैठकें और समर्थन जुटाने का अभियान चलाया जाएगा। बैठक में महामंडलेश्वर नरसिंह दास महाराज, मनमोहनदास महाराज मंदिर महंत मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *