मंडला के नैनपुर में बोलेरो और ट्रक की टक्कर:एक की मौत, 11 घायल; चालक फरार, 4 जिला अस्पताल रेफर

मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को एक सड़क दुर्घटना हुई। ग्राम समनापुर के पास एक बोलेरो वाहन और ट्रक की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। चार गंभीर घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद मंडला जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अनाज की बोरियां भरी थीं नैनपुर एसडीओपी मनीष राज ने बताया है कि मंडला की ओर से आ रही बोलेरो (क्रमांक एमपी 22 बीए 1322) की नैनपुर की ओर से आ रहे ट्रक (क्रमांक एमपी 09 जीए 5549) से टक्कर हुई। बोलेरो में सिवनी जिले के ग्राम मालनवाड़ा के निवासी सवार थे। ट्रक में अनाज की बोरियां लदी हुई थीं। क्लीनर घायल, चालक फरार दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जबकि ट्रक क्लीनर घायल बताया जा रहा है। वाहनों की भिड़ंत के कारण नैनपुर-मंडला मार्ग पर जाम लग गया था। नैनपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहनों को हटाकर मार्ग को सुचारु कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *