जयपुर के कालवाड़ रोड बाईपास पर एक भीषण सड़क हादसे में दो स्कूटी सवार युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रोले ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। यह घटना सुल्तान गार्डन के पास हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों स्कूटी सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान मोहित ओझा (24 वर्ष) और प्रमोद कुमार (35 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रोला का ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रोले को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।


