छतरपुर टीआई सुसाइड मामले में आशी राजा को जमानत:हाईकोर्ट से 9 महीने बाद मिली राहत, TI पर मानसिक दबाव बनाने का आरोप लगा

छतरपुर में टीआई अरविंद कुजूर आत्महत्या मामले के मुख्य आरोपी आशी राजा उर्फ शिवांगी सिंह परमार को 9 महीने बाद जमानत मिल गई। जबलपुर उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राजेंद्र कुमार बानी की अदालत ने सोमवार को आशी राजा की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उसे रिहा करने का निर्देश दिया। इस फैसले के बाद जिले में केस को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। टीआई अरविंद कुजूर ने कुछ महीने पहले शहर में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने जांच के दौरान आशी राजा और कई अन्य लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोप लगाया था कि आरोपियों के बनाए गए मानसिक दबाव और विवाद के कारण टीआई कुजूर ने यह कदम उठाया था। इस मामले में सह-आरोपी सोनू राजा को पहले ही जमानत मिल चुकी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *