आदतन अपराधियों के खिलाफ मादक पदार्थ व अवैध हथियार की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया है। अभियान के तहत थानाधिकारी कोतवाली टीम ने नाकाबंदी के दौरान कार्यवाही करते हुए ए.आर. नगर के पास कोटा रोड से खड़िया कॉलोनी निवासी शादाब को एक अवैध देसी पिस्टल सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कोतवाली सीआई चन्द्रज्योति शर्मा के नेतृत्व में आदतन अपराधी, मादक पदार्थ, अवैध हथियार तस्करों की धर-पकड़ के लिए टीम गठित कर निगरानी रखी जा रही है। थाना कोतवाली टीम ने नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए ए.आर. नगर के पास कोटा रोड से शादाब (19) पुत्र कलीम निवासी टंकी के पास धनवाडा हाल खण्डया कॉलोनी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पुलिस रिमांड लिया। आरोपी से मनो वैज्ञानिक व आधुनिक तकनीक से पूछताछ कर हथियार तस्करी के नेटवर्क के बारे में अनुसंधान किया जा रहा है। कार्रवाई में मुख्य भूमिका कॉन्स्टेबल चन्द्रशेखर की रही।


