बाड़मेर नगर में राष्ट्र सेविका समिति की ओर सेविकाओं का पथ संचलन हाई स्कूल मैदान से शाम 4 बजे रवाना हुआ। इसमें ड्रेस कोड में बच्चियां, युवतियां और महिलाए शामिल हुई। यह शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए गायत्री मंदिर हाई स्कूल मैदान गेट नंबर 2 पर समापन हुआ। पथ संचलन के दोरान शहर के लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया गया। इससे पहले अखिल भारतीय प्रमुख कार्यवाहिका अन्नदानम सीता गायत्री ने हाई स्कूल मैदान में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे। दरअसल, समिति की ओर से पौष मास शुक्त पक्ष सप्तमी तिथि विक्रमी संवत 2081 को पथ संचलन निकाला गया। इसके बीते कुछ दिनों से पूर्वाभ्यास भी किया जा रहा था। यह इस सदी का दूसरा पथ संचलन निकाला गया है। इसमें राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय प्रमुख कार्यवाहिका अन्नदानम सीता गायत्री भी शरीक होने पहुंचे। इसके अलावा 7 जनवरी को विरात्रा माता दर्शन करने का प्रोग्राम इनका रहेगा। इनके प्रवास के दौरान प्रांत कार्यवाहिका डॉ. सुमन गहलोत एवं प्रांत प्रचारिका ऋतु शर्मा साथ रहेगी। सोमवार शाम को 4 बजे शक्ति धारा पथ संचलन का आयोजन किया गया। पथ संचलन हाई स्कूल गेट नंबर 2 (गायत्री मंदिर के सामने वाला) से भेलीराम की होटल, अहिंसा सर्किल, पुरोहित टेंट हाउस, गर्ल्स स्कूल रोड, माणक हॉस्पिटल, डॉ. भोजराम खत्री का मकान, गोलेच्छा ग्राउंउ प्रताप जी की प्रोल, पीपली चौक, जवाहर चौक, हनुमान जी का मंदिर, गांधी चौक मुकुंदजी का मदिर, पालिका बाजार के पास की गली से होते समापान हाई स्कूल गेट नंबर 2 पर हुआ।


