BSNL का नहीं मिला रहा नेटवर्क:मांडू में पर्यटक और रहवासी परेशान, पाइपलाइन डलने से सेवा प्रभावित

मांडू में पिछले 1 महीने से आए दिन बीएसएनएल मोबाइल नेटवर्क ध्वस्त होने से यहां आने वाले हजारों पर्यटक और नगरवासी परेशान हो हैं। पुलिस का सीयूजी नंबर भी आउट ऑफ नेटवर्क हो गया है। कई गांवों में नेटवर्क की समस्या के चलते लोग अन्य कंपनियों की सेवाएं लेने को मजबूर। नगर में बीएसएनएल के सिग्लन नहीं कस्बे में बीएसएनएल का टॉवर लगा है। लेकिन सिग्नल आए दिन फेल रहने के चलते संचार सेवा लड़खड़ा गई है। जबकि यहां के लोगों के नंबर शोपीस बनकर रह गए हैं। नलजल की पाइपलाइन से नेटवर्क नहीं आ रहा नालछा से मांडू तक साढ़े 7 किलोमीटर नलजल योजना की पाइपलाइन डालने का कार्य चल रहा है। काम करने वाली निजी कंपनी लगातार जेसीबी से खुदाई कर पाइपलाइन डाल रही है। इसके चलते यह लाइन रोज कट रही है और उपभोक्ता और पर्यटक मांडू में परेशान संबंधित दूरसंचार विभाग इस और कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। गांवो में नेटवर्क की समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं। वहीं विभाग मांडू में लगे टॉवर से 5जी सेवा देने का दावा कर रहा है। जबकि मोबाइल से नेटवर्क गायब है। समस्या से परेशान उपभोक्ता नंबर पोर्ट कराकर दूसरे कंपनी की सेवाएं लेनी शुरू कर दिए हैं। लोगों ने की शिकायत बीएसएनएल सिम उपभोक्ता मुकेश गंगवाल, सोमनाथ तिवारी, जितेंद्र यादव ने बीएसएनएल विभाग के टी डीएम को पत्र लिखकर सेवा का दुरुस्त कराने की मांग की है। धार टीडीएम दूरसंचार विभाग के जीसी गायकवाड ने कहा कि आए दिन लगातार लाइन कट रही है। आज मौके पर टीम को भेजा है। किस कंपनी का कार्य है मैं दिखाता हूं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *