जबलपुर में शव रखकर परिजनों ने किया चक्काजाम:आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग; भाई ने कहा- मर्डर में भाभी और भतीजे भी शामिल

जबलपुर में रविवार को एक युवक की हत्या चाकू मारकर हत्या कर दी। सोमवार को परिजनों ने घमापुर क्षेत्र में शव रखकर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान काफी देर तक पुलिस कर्मियों और परिजनों के बीच बहस होती रही। पुलिस अधिकारी समझाइश देते रहे लेकिन परिजन अड़े रहे। मृतक दया शंकर के भाई देवी वंशकार ने कहा- मेरे भाई की हत्या में भाभी और उनके बेटे भी शामिल हैं। वे वारदात के बाद से ही गायब हैं उनको भी गिरफ्तार किया जाए। पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह प्रेम सागर क्षेत्र में रहने वाले दयाशंकर वंशकार की सिविल लाइन में होटल जेक्शन के पास रविवार सुबह 11 बजे चाकू मारकर हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि वारदात में मृतक के परिवार के लोग ही शामिल हैं। पुलिस ने अर्जुन वंशकार सहित अन्य तीन को गिरफ्तार भी कर लिया है, लेकिन दया शंकर के भाई का आरोप है कि भाभी आशा, उनका बेटा राज और छोटू वंशकार भी इस हत्याकांड में शामिल हैं, उनकी भी गिरफ्तारी की जाए। परिजनों की माने तो पारिवारिक विवाद के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। बहरहाल पुलिस हत्या की सही वजह का पता लगाने में जुटी है। काम के बहाने बुलाकर की हत्या दया शंकर पुताई का काम करता था। परिजनों का आरोप है कि रविवार सुबह हत्यारों ने उसको फोन करके काम दिलाने के बहाने से बुलाया था और मौका पाकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने दिया आश्वासन चक्का जाम कर रहे लोगों को पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले में जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। इसके बाद जाम समाप्त कर दिया। हालांकि, इस दौरान काफी देर तक ट्रैफिक जाम रहा और सावधानी के तौर पर बेल बाग, सिविल लाइन और घमापुर थाने की पुलिस मौके पर मौजूद रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *