बालाघाट जिले से लगभग 75 से 80 किलोमीटर दूर, सांडा-सुरवाही में रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट सोमवार को पलट गई। जिसमें चालक की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर की है। मौकास्थल पर पहुंची बैहर पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबे शव को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद ली। जिसके बाद ट्रेक्टर चालक युवक राजा हिर्वाने (32) का शव बाहर निकाला गया। लोगों ने घटना में युवक की मौत पर परिजनों के लिए मुआवजा की मांग की। हालांकि घटना के बाद पुलिस ने शव बरामद कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। रेत भरकर बैहर की ओर जा रहा था ट्रैक्टर बंजर नदी से कुलुमखारी निवासी ट्रेक्टर चालक राजा हिर्वाने, रेत भरकर बैहर की ओर जा रहा था। तभी सांढा घाट से कुछ दूरी पर रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिसे दूसरे ट्रैक्टर की मदद से उठाने का प्रयास करते हुए पलटी हुई ट्रैक्टर ट्राली को सीधा किया गया। लेकिन ट्रैक्टर का इंजन अनबैलेंस होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गया, जिसमें चालक राजा हिर्वाने के दबने से उसकी मौत हो गई। मजगांव के पास बंजर नदी के सांढाघाट पर इस समय अवैध रूप से रेत खनन का काम जारी है। जहां प्रतिदिन ट्रैक्टरों का जमघट लगा रहता है। इस घटना के बाद अवैध उत्खनन और युवक की मौत को लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने लोगों ने जिम्मेदारों से अवैध उत्खनन पर रोक लगाए जाने की मांग के साथ ही मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।


