सुपर कॉरिडोर स्थित भवानी नगर में रविवार को राजपूत समाज धर्मशाला का वैदिक मंत्रोच्चार और पूर्ण विधिविधान से भूमि पूजन किया गया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक रमेश मेंदोला बतौर अतिथि उपस्थित थे। एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर एवं पार्षद सोनाली विजय परमार ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। संगठन के श्याम सिंह गौड़, गुलाब सिंह भदौरिया, पवन तोमर, राजपाल सिंह जोलाय, निरपाल सिंह चौहान, शंकर सिंह पंवार, सुमेर सिंह परिहार आदि पदाधिकारी भी मौजूद थे। श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह जादौन ने आभार माना।


