देवास में सोमवार रात यानी आज शहर के गुरुद्वारे में सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। इससे पहले सोमवार सुबह से गुरुद्वारे में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कीर्तन दीवान सजाया गया और दिन में लंगर का आयोजन हुआ जिसमें कलेक्टर ऋषव गुप्ता के साथ दूसरे अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। गुरुद्वारे को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रात में आतिशबाजी होगी और जन्मोत्सव प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। ‘अपना पूरा परिवार बलिदान कर दिया था’
सिख समाज के सदस्य रंजीत सिंह ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह जी सिखों के दसवें गुरु हैं, जिन्होंने देश और धर्म के लिए अपना पूरा परिवार बलिदान कर दिया था। जनवरी में इनका प्रकाश पर्व आता है और दिसंबर में शहीदी सप्ताह मनाया गया था। सिख समाज प्रकाश पर्व बड़े धूमधाम से मनाता है। इसी कड़ी में सोमवार को गुरुद्वारे में अखंड पाठ समाप्त हुआ है और कीर्तन दीवान सजे हैं। रात में दोबारा कीर्तन दीवान सजेगा और भव्य आतिशबाजी होगी। संगत में पर्व को लेकर काफी उत्साह है। रात में डेढ़ बजे प्रकाश पर्व मनाया जाएगा।


