कपूरथला में DJ पार्टी में 50 राउंड फायरिंग:पुलिस के पहुंचने से पहले सामान समेटा, नई कोठी की खुशी में जश्न, खाली कारतूस बरामद

कपूरथला के अर्बन एस्टेट में शनिवार की देर रात एक DJ पार्टी दौरान हवाई फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। फायरिंग की सूचना मिलने के बाद सिटी SHO बिक्रमजीत सिंह ने टीम सहित मौके पर पहुंच जांच शुरू की। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले सब सामान समेट लिया गया। हालांकि पुलिस को मौके से 45 बोर का एक खोल भी बरामद हुआ है। जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देर रात अर्बन एस्टेट निवासी सुखदेव सिंह के घर नई कोठी बनाने की ख़ुशी में DJ पार्टी चल रही थी। पार्टी में हवाई फायर किए जाने से आसपास लोगों का माहौल बन गया। जिसके बाद सिटी थाना SHO बिक्रमजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके से 45 बोर का एक खोल बरामद किया है। सूत्रों की माने तो पार्टी मे एक-दो नहीं बल्कि 50-60 हवाई फायर हुए थे, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। लेकिन पुलिस टीम के पहुंचने से पहले सारा सामान समेत दिया गया। DSP सब डिवीजन दीपकरण सिंह ने बताया कि उक्त घटना में 45 बोर का एक खोल बरामद होने के बाद अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर गंभीरता से जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *