श्रीमाधोपुर में सड़क पर गिट्टी से बाइक फिसली, युवक घायल:भोजलाई जोहड़ से मऊ मार्ग पर हादसा, जयपुर रेफर

श्रीमाधोपुर कस्बे के पास नांगल-भीम के भोजलाई जोहड़ से मऊ जाने वाले मार्ग पर सोमवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सड़क निर्माण कार्य के दौरान फैली गिट्टियों के कारण हुआ। जानकारी के अनुसार- पवन कुमार बलाई (32) पुत्र कानाराम बलाई, निवासी नांगल भीम, अपनी बाइक से जा रहे थे। सड़क पर बिखरी गिट्टियों के कारण उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोट आईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल पवन को तुरंत एक निजी वाहन से श्रीमाधोपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जयपुर रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण एजेंसियों से मांग की है कि वे निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करें और निर्माण सामग्री को सड़क पर न फैलने दें, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *