डबरा में गाय से टकराई बाइक, युवक गंभीर:भाजपा मंडल अध्यक्ष ने अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया; जतर्थी गांव के पास हादसा

डबरा-भितरवार मार्ग पर सोमवार देर रात एक बाइक हादसे में मजदूर गंभीर घायल हो गया। उसकी बाइक अचानक सड़क पर आई गाय से टकरा गई, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद मौके से गुजर रहे भाजपा लखेश्वरी मंडल अध्यक्ष रामेश्वर रावत ने उसे अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई। जतर्थी गांव के पास हादसा महाराजपुर ताल बेहट निवासी 25 वर्षीय रामू आदिवासी अपने साथी के साथ मजदूरी के लिए भितरवार जा रहा था। जतर्थी गांव के पास अचानक सामने आई गाय से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामू सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मंडल अध्यक्ष ने पहुंचाया अस्पताल हादसे के बाद रामू काफी देर तक सड़क किनारे पड़ा रहा, लेकिन कोई भी मदद के लिए नहीं रुका। कुछ देर बाद शादी समारोह से लौट रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर रावत की नजर घायल युवक पर पड़ी। उन्होंने तुरंत गाड़ी रोकी और घायल रामू को उठाकर अपनी कार से भितरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि रामू को गंभीर चोटें आई हैं और उसका उपचार जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *