बंडा | गूगरा पुलिस चौकी के गूगरा गांव में घर गृहस्थी के काम को लेकर हुए विवाद में मां-बेटी ने कीटनाशक पी लिया। जिन्हें गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां बेटी पुष्पा लोधी 15 की मौत हो गई और मां को सागर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है।


