रहली | शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ अंतर्गत आयोजन हुआ। कार्यक्रम में डॉ. पवन कुमार शर्मा ने सेना के ध्वज की महत्ता और उसके प्रति सैन्य बलों के समर्पण, त्याग को अपनाने की सीख दिया। उन्होंने सेना में सेवा कोर की कार्यप्रणाली और महत्व पर भी प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने छात्रों को सेना और उनके कर्मियों के प्रति सद्भाव और सम्मान रखने की आवश्यकता बताई। संचालन डॉ. स्वपना सराफ, आभार पूजा गुप्ता ने माना। इस अवसर पर सुषमा चौरसिया, नेहा डहरिया, डॉ. संगीता जग्गी, डॉ. मैत्री मोहन, डॉ. भूपेंद्र कुमार, डॉ. हरिश्चंद्र चौरसिया, शीतल मिश्रा, आकांक्षा सिंघई, मेघा श्रीवास्तव आदि समस्त सदस्य एवं अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


