आगर मालवा | नागदा में आयोजित होने वाली उज्जैन जोन सीनियर कबड्डी चैम्पियनशिप (महिला-पुरुष ) 9 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इसमें जिला आगर मालवा की टीम भी शामिल होगी। जिसके लिए टीम सोमवार को आगर से रवाना हुई।इस जोन चैम्पियनशिप में खेले जाने वाले मैचों के दौरान खिलाड़ियों का चयन उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा जो दो दल बनाकर खंडवा में आयोजित मध्य प्रदेश राज्य सीनियर अंतर जोन कबड्डी चैम्पियनशिप में उज्जैन जोन का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आगर मालवा जिले की पुरुष सीनियर वर्ग की टीम भी भाग लेने के लिए रवाना हुई है। टीम में सुंदर यादव, सुफियान लाला, हेमराज यादव, नारायण यादव, दीपक नायक, विवेक सोनी, अंकित खरे, अजय कचावा, अंशुल, ऋतिक कामरिया का चयन कर आगर मालवा जिले की कबड्डी टीम बनाई गई है। जानकारी आगर मालवा जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष प्रमोद कारपेंटर ने दी।


