भास्कर संवाददाता | आगर मालवा सोमवार शाम आगर-कानड़ मार्ग पर बागड़ीखेड़ा के पास एक हादसा हो गया, जिसमें ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई।जिला अस्पताल स्थित पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार आनंद पिता ओंकारलाल (32), निवासी ढंडेडा थाना कानड़, आगर से कानड़ की ओर ट्रैक्टर से जा रहा था। बताया जा रहा है कि रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके नीचे दबने से आनंद गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में कानड़ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


