त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति

भास्कर संवाददाता | आगर मालवा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के जारी कार्यक्रम अनुसार जिले की ग्राम पंचायतों के 7 वार्डों में पंच एवं 1 जिला पंचायत सदस्य पद के निर्वाचन होना है। निर्वाचन प्रक्रिया के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी प्रीति यादव ने विभिन्न कार्यों के लिए नोडल अधिकारी बनाते हुए निर्वाचन दायित्व सौंपे है। जारी आदेशानुसार कानून व्यवस्था का दायित्व नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी आरपी वर्मा को सौंपा गया है। साथ ही एसडीएम द्वय को सहायक अधिकारी नियुक्त किया है। इसी तरह मानव संसाधन प्रबंधन का दायित्व उपसंचालक कृषि विजय चौरसिया एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी आरजू परिहार को सौंपा गया है। जिला शिक्षा अधिकारी को निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण, जिला परिवहन अधिकारी को यातायात प्रबंधन, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग दिवाकर पांडे, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग शेखर उईके, प्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र राम सोलंकी को सामग्री प्रबंधन व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *