पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन की स्मृति में व्याख्यान व रचना पाठ

शाजापुर | सोमवार को साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद एवं संस्कृति विभाग, मप्र शासन द्वारा महान कवि और साहित्यकार बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ की स्मृति में व्याख्यान एवं रचनापाठ समारोह नगर पालिका परिषद सभागार, शाजापुर में आयोजित किया। समारोह में विधायक अरुण भीमावद मुख्य अतिथि थे। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. आरती तिवारी मुख्य वक्ता थीं। पंकज पलाश (शाजापुर), रुद्र प्रताप ‘रुद्र’ (रीवा), रागिनी झा ‘धृति’ (दिल्ली), संदीप सोनी (दिल्ली), सुरेश त्रिवेदी ‘बम’ (पोलायकलां), शुभम शर्मा (उज्जैन), अमन जादौन (शाजापुर) और जॉय शर्मा ने काव्य प्रस्तुतियां दी। संचालन साहित्य अकादमी के डॉ. विकास दवे ने किया। मंच संचालन अमन जादौन ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *