शाजापुर | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर एवं न्याय पालिका के संयुक्त प्रयासों से कन्या उत्कृष्ट सीनियर छात्रावास शाजापुर में सोमवार को एक आधुनिक सैनेटरी पैड मशीन स्थापित की गई। यह कदम उन स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो छात्राओं के सम्मान-बचाव और स्वच्छता व्यवस्था को सुनिश्चित करती है। 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस पर आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष आनंद तिवारी द्वारा छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए छात्रावास परिसर में सैनेटरी पैड मशीन लगाने की घोषणा की थी। सोमवार को जिला स्थापना शाजापुर के समस्त न्यायाधीश एवं प्रधान जिला न्यायाधीश ने घोषणा को साकार रूप दे दिया। नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आज : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर एवं जिला अभिभाषक संघ शाजापुर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार सुबह 10.30 बजे से अपराह्न 4 बजे तक जिला न्यायालय परिसर शाजापुर में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष आनंद कुमार तिवारी के मुख्य आतिथ्य में होगा। शिविर में नेत्र जांच नि:शुल्क होगी।


