बीएसएफ ने ड्रोन और एक पिस्तौल की बरामद

थाना खालड़ा पुलिस को सीमावर्ती क्षेत्र में ड्रोन मूवमेंट की सूचना मिली। इसके बाद बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने सीमावर्ती गांव डल के गेहूं के खेतों में एक सघन तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने खेतों में पड़ा एक डीजेआई एयर 3 ड्रोन बरामद किया। इसके साथ ही, पीले रंग की टेप में लिपटा हुआ एक पैकेट भी बंधा मिला। जांच करने पर इस पैकेट में से बिना मैगजीन, स्लाइड और बैरल वाली एक पिस्टल बरामद हुई। एएसआई सलविंदर सिंह ने बताया कि बरामद ड्रोन और पिस्टल के संबंध में थाना खालड़ा में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *