भाई घनैया जी शताब्दियों को समर्पित रक्तदान कैंप लगाया

भाई घनैया जी मिशन सेवा सोसायटी की ओर से मुख्य सेवादार जत्थेदार तरनजीत सिंह सिंह निमाणा के नेतृत्व में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मॉडल टाउन एक्सटेंशन, भाई घनैया जी हॉल में 851वां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर भाई घनैया जी के 321वें मलहम-पट्टी दिवस, श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी और महान सिख शहीदों की 350वीं शहीदी शताब्दी तथा गुरु गोबिंद सिंह जी की 350वीं गुरतागद्दी शताब्दी को समर्पित था। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान इंदरजीत सिंह मक्कड़ और सदस्यों का विशेष सहयोग प्राप्त रहा। शिविर में विभिन्न धर्मों के संत-महापुरुषों, धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने पहुंचकर रक्तदान करने वाले सेवकों को आशीर्वाद दिया।शिविर में कुल 529 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *