बिलासपुर| पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत, सिंधी सेंट्रल महिला विंग, युवा विंग एवं सिंधु चेतना बिलासपुर द्वारा समाज के लिए एक विशेष कार्यक्रम ‘अहा जिंदगी-रिश्तों की पाठशाला’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 14 दिसंबर को शाम 4.30 बजे से स्व. लखीराम ऑडिटोरियम में होगा। यह कार्यक्रम युवाओं, अभिभावकों, नवविवाहित दंपतियों और उन सभी लोगों के लिए उपयोगी है, जो यह जानना चाहते हैं कि आपसी रिश्तों में मधुरता, आदर एवं सामंजस्य कैसे बनाए रखें और अपने पारिवारिक एवं वैवाहिक संबंधों को और अधिक सुंदर एवं समझपूर्ण बनाएं। कार्यक्रम में अमरावती के डॉ. संतोष, नेशनल साफ्ट स्किल ट्रेनर रायपुर की आंचल पंजवानी, भारतीय सिंधु सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विनिता भावनानी, मोटिवेशनल स्पीकर प्रीतपाल सिंह बाली लोगों को मोटिवेट करेंगे।


