शादी से घर जा रहे युवक का एक्सीडेंट, मौत:गाय को बचाने के चक्कर में कार पेड़ से टकराई

श्रीगंगानगर में सड़क पर गाय को बचाने के चक्कर में एक अनियंत्रित कार पलट गई और पेड़ से टकरा गई। जिसमें कार सवार एक युवक की मौत पर ही मौत हो गई। मृतक शादी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने घर जा रहा था। इस दौरान गांव ततारसर में हादसा हादसा हो गया। घटना चूनावढ़ थाना क्षेत्र की है। मृतक युवक की पहचान जसवीर सिंह (35) निवासी मकान नंबर 03, गुरुनगर (श्रीगंगानगर) के रूप में हुई है। जसवीर सिंह, पदमपुर में रिश्तेदारी में शादी में शामिल होकर सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे अपनी आर्टिका गाड़ी से श्रीगंगानगर लौट रहा था। तभी सरस्वती स्कूल के सामने सड़क पर अचानक गाय आ गई। गाय को बचाने के चक्कर जसवीर सिंह ने ब्रेक लगाए, लेकिन सड़क पर वाटर वर्क्स के काम से बना बड़ा गड्ढा होने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे कीकर के पेड़ से जा भिड़ी। हादसे की सूचना मिलते ही चूनावढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को चूनावढ़ सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई कंवरपाल सिंह कर रहे हैं। जसवीर सिंह के दो लड़कियां हैं। बड़ी लड़की की उम्र 4 साल है जबकि छोटी लड़की निमृत महज 8 महीनें की है। जसवीर खेती-बाड़ी करता था और परिवार का इकलौता लड़का था। इनपुट: अरुण चावला, चूनावढ़

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *