CBSE-एक जनवरी से शुरू होंगे प्रेक्टिकल एग्जाम:लैब में ग्रुप फोटो लेकर करनी होगी अपलोड; इन्टरनल असेसमेंट भी होगा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबंद्ध स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं एवं 10वीं का आंतरिक मूल्यांकन एक जनवरी से शुरू होंगे। जो 14 फरवरी तक चलेंगे। बोर्ड ने इस संबंध में अधिकृत वेबसाइट पर गाइडलाइन व एसओपी पहले ही जारी कर दी है। स्कूलों को एक एप का लिंक भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिस पर लैबोट्री में आयोजित होने वाली प्रायोगिक परीक्षाओं के प्रत्येक बैच (30 विद्यार्थी) की ग्रुप फोटो खींचकर अपलोड करनी होगी। जिसमें विद्यार्थियों के साथ ही पर्यवेक्षक तथा बाहरी व आंतरिक परीक्षक भी होंगे। स्कूलों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि फोटो में सभी के चेहरे साफ दिखाई दें तथा लैबोट्री भी स्पष्ट रुप से दिखाई दे। परीक्षाएं और आंतरिक मूल्यांकन शुरू होने के साथ ही बोर्ड की ओर से अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर स्कूल निर्धारित प्रारूप में इसके अंक अपलोड कर सकेंगे। इसकी अंतिम तिथि 14 फरवरी होगी। स्कूल प्रधानों को चेताया है कि अंक अपलोड करने के बाद इसमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा। बोर्ड की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक की निगरानी में होने वाली प्रायोगिक परीक्षाओं व आंतरिक मूल्यांकन के समय बाहरी के साथ ही एक आंतरिक परीक्षक भी मौजूद रहेगा। उल्लेखनीय है कि 17 फरवरी से 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी। बोर्ड अक्टूबर में इसका टाइमटेबल जारी कर चुका है। इस बार दसवीं की दो बोर्ड परीक्षाएं होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *