शहर की हलचल; ‘कोल मीट-मिशन सेव हार्ट’ आयोजित

दिगंबर जैन महासमिति पश्चिम संभाग के तत्वावधान में कोल मीट-मिशन सेव हार्ट का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र कुमार पांड्या व दिगंबर जैन महासमिति पश्चिम संभाग के अध्यक्ष निर्मल कुमार संघी ने बताया कि लोगों ने हृदय को स्वस्थ कैसे रखे व स्वस्थ हार्ट के लिए कैसा खानपान लें इसकी जानकारी दी। बैरवा महासभा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक; अखिल भारतीय बैरवा महासभा राजस्थान की नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक सांगानेर में हुई। अध्यक्षता ओमप्रकाश वर्मा प्रदेशाध्यक्ष ने की। इसमें 31 दिसंबर को महर्षि बालीनाथ जयंती समारोह एवं बैरवा दिवस को जयपुर में मनाने, महासभा की जिला-तहसील स्तरीय कार्यकारिणी के नवगठन पर चर्चा की। चिकित्सा शिविर में 250 लोगों के स्वास्थ्य की जांच; ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन ट्रस्ट की आेर से सेक्टर 8 स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। 250 लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भानेन्द्र बगड़ा, कार्यक्रम संयोजक डॉ. राज टांक, राखी जैन व बाबूलाल इटुंडा मौजूद रहे। दृष्टि बाधित कन्या संस्थान; बालिका का विवाह कराया; दिव्य ज्योति सेवा संस्थान की ओर से संचालित दिव्य ज्योति दृष्टि बाधित कन्या शिक्षण संस्थान एवं पुनर्वास केंद्र की एक बालिका का विवाह खाटू श्याम मंदिर मालवीय नगर में संपन्न हुआ। विवाह से पूर्व बालिका को जयपुर मोती डूंगरी स्थित श्री गणेश जी के मंदिर ले जाया गया। इसी के साथ विवाह की रस्मों की शुरूआत हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *