जयपुर में जीआरपी थाने के सामने लावारिस हालत में बैग मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस गश्ती दल को लावारिस हालत में बैग फुटपाथ पर पड़ा मिला। चैक करने पर बैग में टेप से लिपटे दो पैकेट में ड्रग्स रखा मिला। सदर थाना पुलिस ने ड्रग्स से भरा बैग जब्त कर CCTV फुटेजों के आधार पर तस्कर की तलाश शुरू कर दी है। SHO (सिंधीकैंप) माधो सिंह ने बताया- जीआरपी थाने के सामने मैट्रो स्टेशन के नीचे बने फुटपाथ पर लावारिस बैग रखे देखकर हड़कंप मच गया। लावारिस बैग रखा होने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सदर थाने की गश्त कर रही टीम तुरंत मौके पर पहुंची। बैग को चैक करने पर उसकी चेन लगी मिली। संदिग्ध मिले बैग को चेक करने पर उसमें प्लास्टिक की शैलो टेप से लिपटे 2 बंडल पैकिंग मिले। जिसको खोलकर चैक करने पर उसमें गांजा रखा मिला। पुलिस ने बैग में मिले करीब 20 KG गांजे को जब्त किया। पुलिस टीम वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेज को खंगालने में जुटी है। जिससे ही ड्रग्स तस्कर करके आने वाले बदमाश का पता चल सकेगा।


