MNIT में आया लेपर्ड,लेक्चर हॉल के पास घूमता देखा गया:स्टूडेंट्स को हॉस्टल से बाहर नहीं निकलने की हिदायत, सर्च ऑपरेशन जारी

जयपुर में आबादी इलाके में लेपर्ड का मूवमेंट लगातार बढ़ता जा रहा है। अब एमएनआईटी (MNIT) में लेपर्ड देखा गया है। कैंपस में आज सुबह लेपर्ड के आने की खबर लगते ही स्टूडेंट्स और स्टाफ में हड़कंप मच गया। लेपर्ड को विवेकानंद लेक्चर हॉल के पास घूमते हुए देखा गया। वन विभाग की टीम भी सूचना पर मौके पर पहुंची। टीम ने हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स को बाहर नहीं निकलने की अपील की है। कैंपस में लेपर्ड की तलाश में टीम लगी हुई है। बता दें कि पिछले एक महीने में ही 5 से ज्यादा बार लेपर्ड का आबादी इलाके में मूवमेंट देखा गया है। MNIT के पास बजार नगर में 5 बार दिखा लेपर्ड
MNIT के पास ही रिहायशी क्षेत्र बजाज नगर है। यहां की अनिता कॉलोनी और एजी कॉलोनी में पिछले 48 घंटों में लेपर्ड 5 बार CCTV कैमरे में नजर आया है। अनिता कॉलोनी में 3 बार और एजी कॉलोनी में 2 बार लेपर्ड घरों की दीवारें कूदते और बगीचों में घूमते देखा गया है। बजाज नगर इलाके में आए लेपर्ड की PHOTOS – 2 महीने में 10 बार रिहायशी इलाकों में आया
पिछले दो महीनों में ये 10वीं बार है, जब लेपर्ड शहर के रिहायशी इलाकों में देखा गया। इससे पहले चांदपोल, शास्त्री नगर, जलमहल क्षेत्र की गुर्जर घाटी, सिविल लाइंस (मंत्री आवास), गोपालपुरा, दुर्गापुरा, जगतपुरा, जयसिंहपुरा और विद्याधर नगर जैसे इलाकों में भी लेपर्ड की दस्तक हो चुकी है। जयपुर में लेपर्ड के मूवमेंट की ये खबर भी पढ़िए- जयपुर में बाथरूम में छुपा लेपर्ड, गार्डन में घूमता रहा:गार्ड ने गेट खोला तो दीवार कूदकर भागा; कॉलोनी में 48 घंटों में 5 बार आया नजर राजधानी जयपुर में आबादी वाले इलाकों में लेपर्ड का मूवमेंट लगातार बढ़ता जा रहा है। सिविल लाइंस और चांदपोल के बाद अब लेपर्ड शहर के पॉश इलाके बजाज नगर में डेरा डाल चुका है। (पढ़िए पूरी खबर) रिहायशी इलाके में लेपर्ड पहुंचने के बाद वन विभाग अलर्ट:जयपुर में रात्रि पेट्रोलिंग, रेडियो कॉलरिंग और निगरानी बढ़ाई जाएगी राजधानी जयपुर की रिहायशी कॉलोनियों में लेपर्ड की एंट्री से इलाके में दहशत है। लेपर्ड की बढ़ती गतिविधियों को लेकर वन विभाग ने सुरक्षा और निगरानी को और मजबूत किया है। वन राज्य मंत्री संजय शर्मा के निर्देश पर उपवन संरक्षक विजय पाल सिंह की टीम 24 घंटे मॉनिटरिंग में जुटी है। (पूरी खबर पढ़ें) जयपुर में मंत्री के बंगले और स्कूल में घुसा लेपर्ड:बच्चे क्लासरूम में बंद, VVIP इलाके में 2 घंटे तक दीवार फांदता रहा तेंदुआ राजधानी जयपुर के VVIP एरिया सिविल लाइंस में पिछले महीने लेपर्ड पहुंच गया। लेपर्ड सुबह करीब 9 बजे सबसे पहले लेन नंबर 6 पर बने एक घर में घुसा। फिर लेपर्ड जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के सरकारी बंगले में देखा गया। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *