कांग्रेस की दिल्ली महारैली 14 दिसंबर को:मंदसौर जिलाध्यक्ष की अपील- बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे

मंदसौर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 14 दिसंबर 2025 (रविवार) दोपहर 1 बजे नई दिल्ली के रामलीला मैदान में “वोट चोर गद्दी छोड़” महारैली का आयोजन किया जा रहा है। चुनावी धांधली, ईवीएम गड़बड़ी, वोटर लिस्ट से नाम काटने और लोकतंत्र पर कथित हमलों के विरोध में आयोजित इस रैली को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। इसी संदर्भ में जिला कांग्रेस कार्यालय मंदसौर में मंगलवार सुबह एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर ने की। जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि “यह रैली संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प को मजबूत करेगी। मंदसौर जिले के सभी कांग्रेसजन भारी संख्या में दिल्ली पहुंचें।” उन्होंने सभी बीएलए को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर एसआईआर वाचन प्रक्रिया में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए। बैठक में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सिंगरौली में 10 लाख पेड़ काटने की दी गई अनुमति का जिला कांग्रेस मंदसौर ने विरोध प्रस्ताव पारित किया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी एवं स्थानीय नेता मौजूद रहे, जिनमें राजेश सिंह रघुवंशी, जगदीश धनगर, मनजीत सिंह टुटेजा, सुरेश पाटीदार, अनिल शर्मा, वीरेंद्र सिंह हाड़ा, कमलेश जायसवाल, दुर्गेश सिंह पटेल, दिलीप देवड़ा, दीपक सिंह गुर्जर, संदीप सलोद, महेश पाटीदार, रफत पयामी, इष्टा भाचावत, राखी सत्रावाला शामिल हैं। देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *