TC पर महिला को धक्का देने का आरोप, पैर कटा:कटनी के खन्ना बंजारी स्टेशन पर हादसा; घायल जिला अस्पताल रेफर

कटनी-सिंगरौली रेल खंड पर स्थित खन्ना बंजारी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक रेल हादसा हुआ। इसमें एक महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला ने आरोप लगाया है कि ट्रेन के टिकट चेकर (टीसी) ने उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे उसका एक पैर कट गया और दूसरे पैर में भी गंभीर चोटें आईं। घायल महिला की पहचान मीना सिंह (40 वर्ष) के रूप में हुई है। वह शहडोल जिले के ब्योहारी थाना क्षेत्र के डबरौहा गांव की निवासी हैं और नंद कुमार सिंह की पत्नी हैं। स्लीपर कोच में हुई थी सवार मीना सिंह मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे विजय सोता रेलवे स्टेशन से इंटरसिटी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 11652) में सवार हुई थीं। वह मजदूरी के लिए करेली जा रही थीं। यह घटना तब हुई जब ट्रेन खन्ना बंजारी रेलवे स्टेशन पर थी। मीना सिंह के अनुसार, स्लीपर डिब्बे में एक टीसी ने उन्हें ट्रेन से धक्का दे दिया। इससे वह नीचे गिर गईं और ट्रेन के पहिए की चपेट में आ गईं। हादसे में उनका एक पैर कट गया है, जबकि दूसरे पैर में भी गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर हालत में पहुंची कटनी हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए। 108 एंबुलेंस को मौके पर बुलाया गया और मीना सिंह को तत्काल बरही अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल कटनी रेफर कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *