बालोतरा पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाज को गिरफ्तार किया:भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच पर लगवा रहा था सट्टा; दो मोबाइल और लाखों का हिसाब-किताब बरामद

बालोतरा पुलिस ने ऑनलाइन जुआ-सट्टा गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ऑनलाइन सट्टेबाजी में इस्तेमाल किए जा रहे दो मोबाइल और लाखों रुपए का हिसाब-किताब बरामद किया है। डीएसटी बालोतरा से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जो सट्टा-जुआ के खिलाफ लगातार चौथी कार्रवाई है। भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच पर सट्टा लग रहा था बालोतरा थानाधिकारी हिंगलाजदान ने बताया- देर रात डीएसटी टीम को सूचना मिली थी कि पंचायत समिति के पास ऑनलाइन आईडी के माध्यम से भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच पर सट्टा लगाया जा रहा था। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी रवि को हिरासत में ले लिया। नई आईडी बनाकर लोगों को जोड़ता था आरोपी पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रवि मास्टर आईडी का उपयोग करता था। वह ग्राहकों के लिए नई क्लाइंट आईडी और पासवर्ड बनाता था। इसके माध्यम से वह लोगों को क्रिकेट मैच पर दांव लगाने के लिए जोड़ता था, जिससे वह खुद पैसे कमाता था। मोबाइल में मिला लाखों का रिकॉर्ड पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल जब्त किए हैं। इन मोबाइल में लाखों रुपए की ऑनलाइन सट्टेबाजी का पूरा रिकॉर्ड मिला है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि पुत्र परमानंद खत्री, निवासी गांधीपुरा, बालोतरा के रूप में हुई है। थानाधिकारी ने बताया- आरोपी से पूछताछ जारी है। इसका उद्देश्य उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों और संभावित गिरोह का पता लगाना है। पुलिस ने बताया कि ऑनलाइन सट्टा गिरोह के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *