अजमेर में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के फिजिकल टेस्ट शुरू:ब्यावर जिले की आज हो रही भर्ती, पहले दिन 900 अभ्यर्थी हुए थे शामिल

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा फिजिकल टेस्ट सोमवार से अजमेर में शुरू हो चुके हैं। अजमेर जोन के चार जिलों के लगभग 400 से ज्यादा कैंडीडेट्स इस टेस्ट में शामिल होंगे। पहले दिन ब्यावर जिले के 900 अभ्यर्थियों को कॉल किया गया था। इनमें से 733 ही पहुंचे। मंगलवार को भी ब्यावर जिले की भर्ती चल रही है। आज भी करीब 1100 कैंडिडेट्स को बुलाया गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से जीसी 1 के मैदान में फिजिकल टेस्ट की व्यवस्था की गई है। ठंड होने के बाद भी करीब 100 से ज्यादा अभ्यर्थी सुबह 4 बजे मैदान के बाहर पहुंच चुके थे। अजमेर पुलिस के अलावा ब्यावर जिले के पुलिस कर्मियों ने व्यवस्था संभाल रखी है। आईजी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में यह टेस्ट चल रहे हैं। एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ के मुताबिक आज ब्यावर जिले के 1100 कैंडिडेट्स को बुलाया गया है। कड़ी सुरक्षा में यह भर्ती चल रही है। कड़ी सुरक्षा में हो रहे फिजिकल टेस्ट फिजिकल टेस्ट से पहले ही सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधन किए हुए है। बाहरी किसी व्यक्ति को ग्राउंड पर प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा। मीडिया के प्रवेश भी रोक है। सुरक्षा के तहत सीआरपीएफ 1 के बाद से ही मैदान की ओर जाने वाले रोड पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। गेट के बाहर भी पुलिस बल तैनात किया गया है। अभ्यर्थियों के अभिभावक मैदान के सामने दीवार पर बैठे रहे। यहां भी पुलिसकमा पुलिसकर्मी पूरा समय तैनात रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरी प्रक्रिया कैमरे की नजर में रही। ड्रोन से भी नजर रखी गई। जीयो टेकिंग ओर वीडियो ग्राफी भी कराई गई। इसके अलावा ग्रीवांस बोर्ड भी पूरा समय मौजूद रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *