शिवपुरी में कार स्टंट का VIDEO, युवक की पहचान:पुलिस ने 6 हजार का चालान किया; दोबारा नियम तोड़ने पर कार्रवाई की चेतावनी

शिवपुरी शहर में पोलोग्राउंड में कार से खतरनाक स्टंट करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद यातायात पुलिस ने मंगलवार को युवक की पहचान कर ली है। वीडियो वायरल होने के बाद यातायात विभाग ने इस मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस के अनुसार, स्टंट करने वाला युवक प्रदीप रावत (25) है, जो शिवपुरी के पड़ौरा रोड का निवासी है। वह अपनी कार क्रमांक MP07 AF 5977 से पोलोग्राउंड खेल मैदान में स्टंट करता हुआ वीडियो में नजर आया था। यातायात पुलिस ने प्रदीप रावत को यातायात थाने बुलाया। खतरनाक तरीके से वाहन चलाने और बिना अनुमति स्टंट करने के आरोप में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत उस पर 6,000 रुपए का चालान किया गया। पुलिस ने उसे भविष्य के लिए सख्त चेतावनी दी है कि यदि वह दोबारा यातायात नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से भी सार्वजनिक स्थानों पर स्टंट न करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *