IAS संतोष वर्मा की टिप्पणी पर ब्राह्मण समाज का विरोध:खरोरा में ज्ञापन सौंपकर दंडात्मक कार्रवाई की मांग

मध्यप्रदेश के एक IAS अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज के खिलाफ की गई कथित विवादित टिप्पणी के विरोध किया जा रहा है। रायपुर से लगे खरोरा में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद (ABBEP) महिला प्रकोष्ठ ने में खरोरा नगर थाने में ज्ञापन सौंपा। परिषद ने अधिकारी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। ब्राह्मण समाज में IAS संतोष की टिप्पणी को लेकर नाराजगी है। उनकी यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल और समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई थी, जिसे समाज ने अनैतिक और अशोभनीय बताया है। बता दें कि IAS संतोष ने ST सम्मेलन मे कहा था कि आरक्षण तभी खत्म होगा जब ब्राह्मण समाज अपनी बेटी ST वर्ग को दे दे। इसी बयान का विरोध किया जा रहा। ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया यह ज्ञापन प्रदेशाध्यक्ष पं. अंजू पांडेय के नेतृत्व में सौंपा गया। खरोरा परिक्षेत्र से सीनियर अध्यक्ष रमेश शर्मा और योगेश द्विवेदी ने भी विप्र बहनों के सम्मान में अनर्गल बयान देने वाले आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेशाध्यक्ष पं. अंजू पांडेय, वरिष्ठ पं. रमेश शर्मा, पं. विजय शर्मा, पं. सोनम गोपेश्वर तिवारी, पं. सरिता शर्मा, पं. गिरिजा योगेश द्विवेदी और पं. किशोरी शर्मा सहित ब्लॉक की सभी कार्यकारिणी टीम के सदस्य शामिल थे। उन्होंने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *