धौलपुर में अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार:315 बोर के 5 देसी कट्टे बरामद, आरोपी पर हत्या सहित 3 मामले दर्ज

धौलपुर जिले की सदर थाना पुलिस ने डीएसटी टीम की सूचना पर एक युवक को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के पास से 315 बोर के पांच देसी कट्टे बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि युवक हथियारों की तस्करी में शामिल है। सीओ सिटी कृष्णराज जांगिड़ ने बताया कि डीएसटी टीम इंचार्ज सब इंस्पेक्टर घनश्याम सिंह को कॉन्स्टेबल अशोक कुमार से सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार एक युवक अवैध हथियारों के साथ चांदपुर रेलवे लाइन के पास खड़ा था। इस जानकारी पर सदर थाना प्रभारी महेश मीणा के नेतृत्व में एएसआई सुरेश चंद्र सहित एक पुलिस टीम मौके पर भेजी गई। पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने लगा। पीछा करने के बाद सदर थाना पुलिस ने युवक को रोका और उसके बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से 315 बोर के पांच अवैध देसी कट्टे मिले। आरोपी की पहचान अनूप (26) पुत्र रामखिलाड़ी निवासी चपरौली, थाना मनियां के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार युवक हथियारों की तस्करी का काम करता है। पुलिस अब उससे आगे की पूछताछ कर रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। आरोपी पर पूर्व में हत्या सहित तीन मामले दर्ज सीओ सिटी कृष्ण राज जांगिड़ ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी अनूप पर गांव में ही एक व्यक्ति की हत्या करने का आरोप लगा था। जिस मामले में आरोपी पर हत्या का मुकदमा भी दर्ज किया गया था। इसके अलावा आरोपी पर दो अन्य मामले भी दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *