दौसा जिले के महवा विधायक राजेन्द्र मीणा ने मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री को पत्र भेजकर आगामी बजट में महवा को अतिरिक्त उप जिला बनवाते हुए सहायक निदेशक कृषि का ऑफिस स्वीकृत करने और मंडावर रेलवे स्टेशन पर उर्वरक रैक प्वाइंट खुलवाने की मांग की है। विधायक ने मांग कि जिले में वर्तमान में एक ही उप जिला कार्यालय सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) दौसा होने के कारण बांदीकुई, बसवा, बैजूपाडा, सिकराय, महवा पंचायत समितियों से दूरी भी ज्यादा है। इससे स्थानीय किसानों को परेशानियों का सामना करना पडता है। ऐसे में बजट 2026-27 में महवा को अतिरिक्त उपजिला बनवाते हुए सहायक निदेशक कृषि का ऑफिस स्वीकृत किया जाए। कृषि मंत्री से की मांग


