हरियाणा के फरीदाबाद में पांच साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। उसका शव मंगलवार को एक फार्महाउस के पीछे झाड़ियों में बरामद हुआ। परिवार के मुताबिक, बच्ची खेलते वक्त अचानक लापता हो गई। जब देर तक घर नहीं लौटी तो परिवार ने तलाश शुरू की। स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी गई। करीब नौ घंटे तक पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने तो बच्ची को उसके पड़ोस में रहने वाला किराएदार ले जाता दिखा। मगर, उसका फोन बंद था। इस पर लोकल पुलिस ने तुरंत आसपास के तीन थानों को सीसीटीवी फुटेज शेयर करते बच्ची और युवक की तलाश शुरू की। करीब नौ घंटे की मशक्कत के बाद युवक पुलिस टीम के हत्थे चढ़ गया। फिलहाल, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि उसने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया। साथ ही बच्ची के शव को भी पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला 4 थानों की पुलिस रातभर तलाश में लगी रही
मामले की गंभीरता को देखते हुए पल्ला थाना, सेंट्रल थाना, खेड़ी थाना और सराय थाना पुलिस की टीमें रातभर बच्ची की खोज में लगी रहीं। आखिरकार झाड़ियों में बच्ची का शव मिलने पर पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ क रही है। आरोपी शादीशुदा, परिवार बिहार में रहता है
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिंटू बिहार का रहने वाला है और शादीशुदा है। उसका परिवार बिहार में रहता है। वह यहां अकेले ही रहता है। अनीशा के परिवार ने बताया कि पिंटू शराब पीने का आदी था, लेकिन मकान में रहने वाले सभी लोगों से घुल-मिलकर रहता था। वह बच्चों के लिए खाने-पीने की चीजें लाता था, इसलिए किसी को उस पर शक नहीं हुआ।


