एमवायएम हीरोज ने जीता अरिहंत प्रीमियर लीग-6 का खिताब:विजेता और उपविजेता टीमो को मिली ट्रॉफी,श्री महावीर युवक मंडल सेवा संस्थान का आयोजन

अरिहंत प्रीमियर लीग 6 फाइनल मुकाबला एमवायएम हीरोज़ वर्सेस एमवायएम रॉयल्स के बीच खेला गया।पहले खेलते हुए एमवायएम रॉयल्स ने 15 ओवर में 129 रन बनाए,इसके जवाब में एमवायएम हीरोज ने 11.5 ओवर में मात्र 1 विकेट खो कर जीत दर्ज की। फाइनल मैच में अनिमेष डांगी ने नाबाद 64 रन बनाए ओर मैन ऑफ द मैच रहे।इस टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज सम्यक रांका रहे, बेस्ट बैट्समैन ऑफ़ द टूर्नामेंट सम्यक रांका रहे, बेस्ट बॉलर ऑफ़ द टूर्नामेंट पंकज चौधरी रहे। संस्थान के अध्यक्ष पुखराज चौधरी ने बताया की आज फाइनल मुकाबले के साथ ही समापन समारोह का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि के रूप में भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन,अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश मेहरा ने शिरकत की और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। अरिहंत प्रीमियर लीग के मेंन स्पॉन्सर हेमन्त आंचलिया, एसोसिएट पार्टनर निर्मल ख़ज़ांची ड्रेस पार्टनर महावीर सिंह चौधरी, मीडिया पार्टनर लक्ष्मण बाबेल,स्पोर्ट्स पार्टनर पीयूष लोढ़ा,टी पार्टनर मनोहर लाल,दीपक सुरिया,ड्रिंक्स पार्टनर राजेंद्र पुष्पा गोखरू एवं 14 टीमों के 28 टीम स्पॉन्सर उपस्थित रहे।अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी और प्रत्येक विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ी को मोमेंटो दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *