पन्ना में नाले में मिला युवक का शव:नहीं हुई पहचान, पुलिस आसपास के लोगों से कर रही पूछताछ

पन्ना जिले के देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र में एक नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर देवेंद्रनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना मंगलवार, 9 दिसंबर की सुबह की है। नेशनल हाईवे-39 पर कंजर मोहल्ले के पास बने नाले में स्थानीय लोगों ने लगभग 32 वर्षीय युवक का शव तैरता हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल देवेंद्रनगर थाना पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी राम आसरे सोनकर ने बताया कि मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों की मदद से मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। युवक की मौत किन कारणों से हुई, यह पुलिस की विस्तृत विवेचना के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस फिलहाल शव की शिनाख्त और मौत के कारणों की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *