मुरैना में 4.37 लाख रुपए की अवैध शराब पकड़ी:पुलिस को देख मिनी ट्रक छोड़ भागा तस्कर; 170 पेटी देसी शराब मिली

मुरैना की सिविल लाइन पुलिस ने बीती दरम्यानी रात सुआलाल का पुरा के पास से एक मिनी ट्रक को जब्त किया है, जिसमें अवैध देसी शराब भरी हुई थी। पुलिस चेकिंग को देख आरोपी चालक अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक छोड़कर भाग निकला। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें से अवैध शराब की 170 पेटी बरामद हुई हैं। जब्त की गई शराब की कुल कीमत 4 लाख 37 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्वालियर की तरफ से एक टाटा 407 मिनी ट्रक (क्रमांक MP06 GA 1988) अवैध शराब भरकर मुरैना की ओर आ रहा है। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन पुलिस ने छौंदा टोल के पास चेकिंग पॉइंट लगाया। इसी दौरान जब ट्रक आता दिखा, तो पुलिस को देखते ही चालक ने वाहन को सुआलाल का पुरा की तरफ मोड़ दिया और भागने का प्रयास किया। अंधेरे का फायदा उठाकर भागा चालक
पुलिस को चकमा देने के लिए चालक ने शराब से भरा मिनी ट्रक तेजी से भगाते हुए सुआलाल के पुरा की तरफ मोड़ दिया। वहां पहुंचकर वह ट्रक छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस ने पीछा कर ट्रक को अपने कब्जे में लिया। जब वाहन की तलाशी ली गई, तो उसमें देसी शराब की 170 पेटियां भरी हुई मिलीं। तस्करी की चेन पकड़ने की कोशिश
मामले में सीएसपी दीपाली चंदेरिया ने बताया कि सिविल लाइन पुलिस ने शराब से भरा ट्रक पकड़ा है। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। आरोपी की तलाश जारी है, ताकि शराब तस्करी की चेन को पकड़ा जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *