मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व क्षेत्र में आज बीच सड़क टाइगर की साइटिंग हुई है। टाइगर रोड़ क्रॉस करता हुआ दिखाई दिया। टाइगर को देखकर वहां से गुजर रहे लोग दहशत में आ गए और दूर खड़े होकर वीडियो बनाया। कुछ देर बाद टाइगर वापस जंगल मे चल गया। घटना आज सुबह साढ़े 11बजे के आसपास दरा इलाके की है। टाइगर करीब 3 से 5 मिनट तक सड़क पर टहलता रहा। इस दौरान सड़क पर लोगों की आवाजाही थम गई। एडिशनल एसपी कोटा ग्रामीण रामकल्याण मीणा ने बताया कि मोड़क थाना SHO अपने जवानों के साथ दरा बटवाड़ा रोड़ से गुजर रहे थे। सड़क पर कुछ जानवर निकल रहे थे। उसी समय मुकंदरा रिजर्व के एक छोर से टाइगर निकला और बीच सड़क पर आ गया। थोड़ी देर सड़क पर खड़ा रहा। फिर रोड़ क्रॉस करता हुआ मुकंदरा रिजर्व के दूसरे हिस्से में चला गया। टाइगर के बीच सड़क पर आने के दौरान फॉरेस्ट के लोग भी वहां थे। दो गाय बाघ के आगे थी। टाइगर को देखकर गाय दौड़ने लगी।


