श्योपुर के कराहल शासकीय मॉडल स्कूल में लगातार चोरी और तोड़फोड़ की घटनाओं हो रही है। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। रविवार को अज्ञात बदमाशों ने स्कूल में घुसकर तोड़फोड़ की। सोमवार सुबह प्राचार्य सतेंद्र सिंह रावत के पहुंचने पर मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। कार्यालय में अलमारियां और लॉकर खुले थे, सामान बिखरा पड़ा था। स्कूल परिसर में लगे कई सीसीटीवी कैमरे टूटे मिलें जांच के दौरान स्कूल परिसर और कक्षाओं में लगे कई सीसीटीवी कैमरे टूटे हुए पाए गए। इसके अलावा, खेलकूद की सामग्री और एलईडी लाइट भी गायब मिली। प्राचार्य ने तत्काल कराहल थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। फुटेज में चार नाबालिग तोड़फोड़ करते दिखे शुरुआती जांच में पुलिस इसे किसी शातिर चोर की हरकत मान रही थी। हालांकि, जब सीसीटीवी रिकॉर्डिंग खंगाली गई, तो फुटेज में चार नाबालिग बच्चे दिन के समय स्कूल में घुसकर तोड़फोड़ और चोरी करते हुए दिखाई दिए। पुलिस अब इन बच्चों की पहचान और तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। प्राचार्य ने थाने में दर्ज कराई शिकायत मंगलवार सुबह स्कूल के मुख्य गेट पर एक और घटना सामने आई। किसी अज्ञात व्यक्ति ने ताले पर एमसील जैसा चिपचिपा पदार्थ लगा दिया, जिससे ताला पूरी तरह जाम हो गया। प्राचार्य ने इस संबंध में भी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दो दिनों में हुई इन लगातार घटनाओं ने स्कूल की सुरक्षा, निगरानी और रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्कूल प्रबंधन ने इन घटनाओं पर नाराजगी व्यक्त की है और कड़े सुरक्षा इंतजामों की मांग की है।


