राष्ट्रीय हिंदू एकता संघ ने बालोतरा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया:कमलेश सिंह राजपुरोहित डंडाली को मिली जिम्मेदारी, बोले- संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का लक्ष्य

राष्ट्रीय हिंदू एकता संघ ने कमलेश सिंह राजपुरोहित डंडाली को बालोतरा जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया है। डंडाली सामाजिक और राजनीतिक जागरूकता के साथ-साथ सामाजिक उत्थान के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत रहे हैं। उन्होंने पूर्व में भी सामाजिक जागरूकता और राजनीतिक एकता के क्षेत्र में कई कल्याणकारी काम किए हैं। राष्ट्रीय हिंदू एकता संघ एक सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संगठन है। यह भारत के सनातन मूल्यों, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय चेतना की रक्षा व प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित है। राष्ट्र निर्माण में योगदान देना संगठन का उद्देश्य संगठन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को जाति, भाषा, क्षेत्र और वर्ग के बंधनों से ऊपर उठाकर एक संगठित, जागरूक और आत्मनिर्भर शक्ति के रूप में परिवर्तित करना है। यह संगठन किसी राजनीतिक दल या जातिवादी विचारधारा से संबद्ध नहीं है, बल्कि ‘एक धर्म, एक विचार, एक दिशा’ के सिद्धांत पर कार्य करता है। इसका लक्ष्य हिंदू एकता को मजबूत कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना है। संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प अपनी नियुक्ति पर कमलेश सिंह राजपुरोहित डंडाली ने कहा- उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वह अपनी संपूर्ण ऊर्जा, समर्पण और क्षमता के साथ निभाएंगे। उन्होंने संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और समाज व राष्ट्र हित में उत्कृष्ट कार्य करने का संकल्प लिया। डंडाली ने बताया कि जल्द ही जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा और अन्य नियुक्तियाँ भी की जाएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *