मुंबई-भगत की कोठी के बीच 4 ट्रिप एसी स्पेशल ट्रेन:फ्लाइट बंद होने से बढ़ा यात्री दबाव, रेलवे ने दिसंबर में चलाई साप्ताहिक ट्रेन

लगातार प्रभावित हो रहीं हवाई सेवाओं की वजह से बढ़े अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे ने मुंबई सेंट्रल और भगत की कोठी के बीच साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन कुल चार ट्रिप में चलाई जाएगी, जिससे मुंबई और मारवाड़ क्षेत्र के यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के अनुसार गाड़ी संख्या 09083 मुंबई सेंट्रल–भगत की कोठी स्पेशल 10, 17, 24 और 31 दिसंबर को चलेगी। यह ट्रेन बुधवार रात 11:10 बजे मुंबई सेंट्रल से रवाना होकर अगले दिन शाम 5 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। भगत की कोठी से मुंबई सेंट्रल तक इसी तरह ट्रेन संख्या 09084 भगत की कोठी-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 12, 19, 26 दिसंबर 2025 और 2 जनवरी 2026 को चलाई जाएगी। यह ट्रेन शुक्रवार सुबह 11:30 बजे भगत की कोठी से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4:20 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। रूट के स्टेशन और ठहराव सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, साबरमती, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, पाली मारवाड़ और लूनी स्टेशनों पर रुकेगी। इन स्टेशनों पर ठहराव से गुजरात, उत्तर गुजरात और दक्षिण राजस्थान के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। सभी 14 कोच वातानुकूलित स्पेशल एसी ट्रेन में 1 फर्स्ट एसी, 3 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 4 थर्ड एसी इकोनॉमी कोच लगाए गए हैं। इसके अलावा 1 पावर कार और 1 गार्ड डिब्बा भी ट्रेन संरचना में शामिल रहेगा, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को बेहतर एसी सुविधा और पर्याप्त सीट उपलब्ध हो सकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *