उज्जैन में आटे की डिलीवरी को लेकर विवाद:मारपीट में दो घायल, एक को लगे 15 टांके; पुलिस ने चार पर किया केस दर्ज

उज्जैन में 10 किलो आटे की डिलीवरी के दौरान मामूली कहासुनी ने गंभीर रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में दो लोग घायल हुए, जिनमें एक युवक को 15 टांके लगाए गए हैं। पुलिस ने चार लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिख रही है। चिमनगंज थाना पुलिस के अनुसार राजेंद्र नगर में दाल मिल के पीछे स्थित खुशी ट्रेडिंग में केटरिंग व्यवसायी संजय शर्मा और भरत शर्मा ने 10 किलो आटा मंगवाया था। डिलीवरी देने पहुंचे हर्षित भारती ने आटा ऑफिस के बाहर से उठाकर ले जाने को कहा, इसी बात पर संजय और हर्षित में बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर हर्षित अपने पिता महेंद्र और कुणाल को लेकर लौटा और संजय शर्मा के घर में घुसकर मारपीट की। मारपीट में संजय शर्मा और उनके साथ काम करने वाले धनसिंह घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए चरक अस्पताल में भर्ती किया गया है। वीडियो में कुछ लोग डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। इस विवाद में महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने मारपीट में शामिल चार आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *