गुना में करंट लगने से महिला और बच्चे की मौत:खेत पर मोटर के पास लगे बोर्ड से करंट की चपेट में आई महिला; उसी समय बच्चे ने मां को छुआ

गुना में मृगवास इलाके में मंगलवार को खेत पर काम करने के दौरान करंट लगने से एक महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई। खेत पर मोटर के लिए लाइन डाली हुई थी। इसी की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। कुंभराज अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृगवास इलाके के बलावली गांव की रहने वाली ललिता बाई भील(35) पत्नी भगवान सिंह खेती किसानी करती थी। उसके पति सिंगरौली जिले में मजदूरी करने गए हुए थे। घर पर वह और उसके बच्चे थे। मोटर चालू करते समय लगा करंट
मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे वह खेत पर काम कर रही थी। खेत पर ही मोटर के लिए बिजली की लाइन डाली हुई थी। ट्यूबवेल के पास शी मोटर चालू करने के लिए एक बोर्ड लगा रखा था। इस बोर्ड में मोबाइल वगैरह भी चार्ज होते थे। ललिता किसी काम से बोर्ड के पास गई और बिजली के तार की चपेट में आ गई। इससे वह वहीं पर ही गिर गई। इसी दौरान उसका 5 साल का बेटा भी उसके पास गया और वह भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों को खेत पर मृत मिले मां-बेटा
काफी देर तक जब वह दोनों नहीं लौटे, तो परिवार वाले देखने पहुंचे। दोनों मौके पर मृत मिले। परिवार वालों और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मृगवास पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृगवास थाना प्रभारी SI गोपाल चौबे ने बताया कि खेत पर मोटर चलाने के लिए डाली गई लाइन की चपेट में महिला आ गई थी। संभवतः इसी दौरान बच्चे ने भी उसे छू लिया और वह भी करंट की चपेट में आ गया। कुंभराज अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *